फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Borrowed money shot on demand

उधार के पैसे मांगने पर गोली चलाई      

Mon, 12 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Borrowed money shot on demand
firing
ककरौली के कम्हेड़ा में उधार के रुपये मांगने पर आरोपी ने गोली चला दी। बीच बचाव को पड़ोस से आया युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।    
विज्ञापन

  
कम्हेड़ा निवासी इकराम शहर में विकास भवन के सामने नाई की दुकान करता है। छह माह पूर्व उसने गांव के ही कामिल को पांच हजार उधार दिए थे। 20 दिन पूर्व इकराम ने कामिल से रुपये मांगे तो वह झगड़ा करने लगा। इकराम ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी। रविवार को फिर से पैसों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


कामिल ने भाई सालिम और आलिम को साथ लेकर इकराम से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी ने कट्टे की बट मारकर इकराम को घायल कर दिया। सूचना पर पड़ोस का रहने वाला सादिक बीच में आया तो कामिल ने गोली चला दी। गोली सादिक को लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में चली गोली, एक घायल
खेड़ी फिरोजाबाद निवासी अनस और नसीम में रविवार दोपहर सट्टा खेलने को लेकर आपस में विवाद हो गया जो कि बाद में मारपीट में बदल गया। उस समय तो दोनों पक्षों में बीच बचाव हो गया। बाद में शाम करीब सात बजे दोनों में फिर से विवाद हो गया और गोली चल गई। झगड़े के दौरान एक गोली नसीम के कंधे में लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस गांव की ओर दौड़ी। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed