फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   blood shed

लूट की रकम ने कराया खूनखराबा 

Sat, 06 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
blood shed
मृतकों के परिजनों से बात करते एसएसपी दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
खालापार के ट्रिपल मर्डर के पीछे अभी तक की जांच-पड़ताल में बिजनौर से लूटी गई डेढ़ करोड़ रुपये के बंटवारे का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लॉटरी के पैसों का विवाद बताया गया है, लेकिन अधिकारी लूट की रकम के मामले को ही सच मानकर चल रहे हैं। आईजी सुजीत पांडेय भी मामले को लूट की रकम के बंटवारे से जुड़ा मान रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के खालापार किदवईनगर में वसीम और इस्लाम पक्ष के मकान आसपास ही हैं। दोनों ही परिवारों की आपस में रिश्तेदारी भी है। पुलिस की अभी तक की तहकीकत में हत्याओं का कारण बिजनौर से लूटी गई रकम के बंटवारे का आ रहा है। डेढ़ साल पहले बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में पूर्वमंत्री चितरंजन स्वरूप की फैक्ट्री का कैश लूटा गया था। जिसमें पूर्वमंत्री की फैक्ट्री के ड्राईवर अख्तर और वसीम को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात में अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि वसीम अदालत में पेश होकर जेल गया था। बाद में दोनों जेल से छूटकर आ गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से रकम बरामद कर ली थी, लेकिन वसीम की रकम पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। अब उसी रकम में से अख्तर अपना हिस्सा मांग रहा था। इसको लेकर रिश्तेदारों और परिचितों ने मिल-बैठकर मामला सुलझाया भी था, लेकिन वसीम पैसे नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात इस्लाम पक्ष के लोगों की घर पर बैठक हुई और सभी इकट्ठा होकर वसीम से पैसों की मांग करने उसके ढाबे पर पहुंचे। आरोपी वसीम को पहले से ही भनक लग गई थी, वह दो पिस्टल साथ लिए हुए था। इस्लाम पक्ष के तकादा करते ही वसीम ने दोनों पिस्टलों से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं और फरार हो गया। वारदात में सगे भाई इस्लाम और अख्तर के साथ इस्लाम के बेटे गुलशेर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि नसीम, अकरम और शमशेर घायल हो गए।

आईजी सुजीत पांडेय भी वारदात के पीछे बिजनौर से लूटी गई डेढ़ करोड़ की रकम के बंटवारे का विवाद मान रहे हैं। उनका कहना है तफ्तीश में सारी चीजें साफ हो जाएंगी। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लॉटरी के 80 हजार रुपयों का विवाद बताया गया है। 


दोनों पक्षों का है क्राइम कनेक्शन
खालापार में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में दोनों ही पक्षों का अपराध से नाता रहा है। आरोपी वसीम पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मृतक अख्तर के खिलाफ भी बिजनौर में लूट का केस दर्ज है। इसी परिवार के एक व्यक्ति का नाम एक बच्चे के अपहरण और हत्या में भी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed