फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader shot

भाजपा नेता शोभाराम आर्य को गोली मारी        

Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shot
घटना के संबंध में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के  गांव नंगला खेपड़ में ढाई वर्ष पूर्व ओमवीर फौजी की हत्या के मामले में समझौता नहीं करने पर पांच बदमाशों ने फौजी के पिता भाजपा नेता शोभाराम आर्य को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायल के पुत्र ने एक महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी  बबलू कुमार ने भी गांव जाकर घटना की जानकारी ली।  
विज्ञापन

   
नंगला खेपड़ निवासी भाजपा नेता शोभाराम आर्य (65 वर्ष) 26 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे अपने पोते प्रशांत और अनिल कुमार के साथ अपने स्कूल ओवीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल से पैदल आ रहे थे। तभी सामने दो बाइकों पर सवार चार लोग हाथों में तमंचे लेकर आए और शोभाराम आर्य को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और शोभाराम आर्य पर चार गोली चलाई। इस घटना को देख उनके साथ चल रहे प्रशांत और अनिल ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर काफी लोग जमा हो गए और गंभीर हालत अवस्था में भाजपा नेता को आनंद हास्पिटल मेरठ में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। हमलावरों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि यह बाइक राज किशोर पुत्र गुरुदास निवासी कुराली थाना जानी की है और छह दिसंबर को सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नामजद आरोपी फरार हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विनीत भटनागर ने भी गांव में पहुंच कर जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उनके पुत्र सत्यवीर उर्फ श्यामवीर ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनके बडे़ भाई ओमवीर सिंह फौजी की दस जून 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।


इस मुकदमे में शोभाराम आर्य वादी हैं। इस मामले में दस लोग जेल गए थे। इनमें से योगेन्द्र पुत्र गजे सिंह निवासी नंगला खेपड़, राहुल पुत्र दुष्यंत और रविन्द्र पुत्र सुभाष निवासी पुठ्ठी जमानत पर हैं। आरोप है कि ये लोग शोभाराम आर्य और उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे थे, नहीं करने पर हत्या की धमकी दी थी। तहरीर में योगेन्द्र पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम नंगला खेपड़ व सोनू नागर व देवेंद्र नागर उर्फ संजू पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम मोरना थाना हस्तिनापुर,  योगेंद्र की मां सरोज देवी पत्नि गजे सिंह व एक अज्ञात को नामजद कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed