{"_id":"58d95d3e4f1c1b4e7763e60d","slug":"beaten-driver-and-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने प्राइवेट बस को रुकवाया, चालक-परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने प्राइवेट बस को रुकवाया, चालक-परिचालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने पीछा कर प्राईवेट बस को रुकवाया और परिचालक को नीचे उतारकर बुरी तरह से पीटा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से कारतूस मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।
जौली से प्राईवेट बस सोमवार दोपहर मुजफ्फरनगर के लिए चली। बेहड़ा निवासी चालक मनोज बस परिचालक अहसान के साथ बस को लेकर आ रहा था। नई मंडी कोतवाली के जौली बाईपास के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने बाइक सड़क के बीच खड़ी कर बस को रुकवा लिया। आरोपियों ने चालक की खिड़की से बस में चढ़ने का प्रयास किया तो मनोज ने भीतर से कुंडी लगा ली। अंदर नहीं घुस पाने पर युवक बस की कंडक्टर साइड पहुंचे और परिचालक अहसान को नीचे उताकर उसकी पिटाई करनी प्रारंभ कर दी।
एक आरोपी ने तमंचे की बट उसके सिर में मार दी, जिससे अहसान घायल हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से परिचालक पर फायर भी किया। इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी कर दी। इसी बीच चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना कर दी। डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो आरोपी परिचालक की नगदी का थैला छीनकर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल परिचालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने सवारियों से पूछताछ की तो किसी ने साइड न देने पर तो किसी ने किराए को लेकर मारपीट की बात कही। पुलिस को मौके से कारतूस मिला है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
दहशत में चुप बैठी रही बस की सवारियां
मुजफ्फरनगर। बस परिचालक को बाइक सवार सरेराह पीटते रहे। बस में सवार सवारियां चुपचाप तमाशा देखती रही। आरोपियों ने जैसे ही फायरिंग की तो सभी सवारियां दहशत में आ गई। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर सवारियों की सांस में सांस आई। उसके बाद भी लोग पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देने से बचते रहे।