{"_id":"576d86c14f1c1b0f32b49239","slug":"balendra-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने 12 हजार का इनामी बालेंद्र दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच ने 12 हजार का इनामी बालेंद्र दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच टीम ने 12 हजार के इनामी बदमाश बालेंद्र को गिरफ्तार किया है। बागपत पुलिस की ओर से उस पर इनाम घोषित था। कई जिलो की पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। उसके पकड़े जाने पर संबंधित थानों की पुलिस ने यहां आकर उससे गहन पूछताछ की है।
पुलिस लाइन में हुई पत्रकारों वार्ता में एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने एक सूचना के आधार पर भौराकलां निवासी शातिर बदमाश बालेंद्र पुत्र जबर सिंह को गिरफ्तार किया। हाल में उसकी मां की मौत हो गई थी, जिस कारण वह अपने गांव आया था। इसकी जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच टीम ने उसे दबोच लिया।
बालेंद्र पर 12 हजार का इनाम घोषित था। बागपत में हुई एक हत्या की वारदात में वांछित होने पर उस पर इनाम घोषित हुआ। करीब नौ साल पहले गांव में चुनावी रंजिश के चलते हत्या कर वह अपराध की दुनिया में आया। इसके खिलाफ शामली, भौराकलां, हरिद्वार, मंगलौर, सहारनपुर, देवबंद, बागपत, दोघट आदि थानो में लूट, हत्या, डकैती आदि संगीन अपराधों के 12 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
बालेंद्र के पकड़े जाने की खबर पाकर शामली, बागपत, सहारनपुर, हरिद्वार पुलिस ने यहां आकर उससे अपने मुकदमों के संबंध में गहन पूछताछ की। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।