बेटी की बलि देने का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रसूलपुर कैलोरा के प्रधान रामपाल के मुताबिक शनिवार को गांव के मजरा छोटा रसूलपुर की रहने वाली एक महिला उनके घर पर पहुंची। महिला ने प्रधान को बताया कि उसका पति अपने दो भाइयों के साथ मिलकर तंत्र क्रिया का काम करता है। पंचायत चुनाव के दौरान तीन माह पूर्व उसके पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर रात के समय गांव के कब्रिस्तान में कब्र खोदकर पहले दिन एक महिला के शव की गर्दन काटकर तंत्र क्रिया की।
उसके दो दिन बाद वह एक बालक के शव की गर्दन काटकर लाया। उसने विरोध किया तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी की बलि देने की कोशिश की। उसकी बेटी ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने धमकी दी है कि अगर वह पुलिस को जानकारी देगी तो, वह उसकी हत्या कर देगा।
ग्राम प्रधान महिला को लेकर थाने के लिए चल दिया तो तांत्रिक ने अपने भाई को पीछा करने के लिए भेजा। प्रधान ने भूड़ पुलिस चौकी पर घटनाक्रम की
जानकारी दी। पुलिस ने शुगर मिल गेट के पास से तांत्रिक के भाई को पकड़ लिया। इसके बाद प्रधान महिला को लेकर थाने में एक दरोगा से मिला। प्रधान ने महिला की तरफ से दरोगा को तहरीर दिलवा दी है। प्रधान रामपाल का कहना है कि कब्र खोद कर शवों की गर्दन काटने का मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण मामले में तनाव होने की आशंका बन सकती है।
तांत्रिक क्रिया में एक महिला भी शामिल
ग्राम प्रधान रामपाल ने बताया कि महिला ने उनको यह भी बताया है कि उसके पति तांत्रिक का साथ देने में उसके दो भाइयों के अलावा रामराज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और पुरुष भी शामिल है।