फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ATS leaves Lucknow for Abdullah

आधी रात को विशेष न्यायधीश के समक्ष हुई पेशी, लखनऊ ले गई एटीएस       

Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ATS leaves Lucknow for Abdullah
कुटेसरा की इसी मस्जिद से गिरफ्तार किया गया अब्दुल्ला। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के कुटेसरा गांव से पकड़े गए बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मोमून को एटीएस टीम ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले गई। उसे मंगलवार को लखनऊ की अदालत में पेश किया जाएगा। आतंकी अब्दुल्ला लखनऊ की आतंकी वारदात में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


एटीएस ने रविवार रात में ही जिला चिकित्सालय ले जाकर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया, इसके बाद रात 12 बजे उसे विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेश कर लखनऊ का ट्रांजिट रिमांड लिया गया। राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण रात में ही तमाम प्रक्रिया हुई। इसके बाद एटीएस टीम उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन


यूपी एटीएस के एडिशनल एसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एटीएस की टीम और पुलिस फोर्स ने रविवार सुबह चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा की हुसैनिया मस्जिद से बांग्लादेशी आतंकी इमाम अब्दुल्ला अल मोमून को गिरफ्तार किया था। टीम ने उसके कमरे की तलाशी के दौरान फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और 13 अन्य फर्जी आईडी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ग्राम प्रधान, वीडीओ, तहसीलदार और निर्वाचन अधिकारी की चार फर्जी मोहरें भी मिली थीं। पकड़ा गया आतंकी अब्दुल्ला अल मोमून पुत्र रहीसुद्दीन अहमद बांग्लादेश के जिला मोमीन शाही के गांव हुसेनपुर का मूल निवासी है। वह बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप अंसारुल्ला बंग्ला टीम का सक्रिय सदस्य है। एक माह से वह कुटेसरा में रह रहा था। अब्दुल्ला देवबंद में रह रहे अन्य बांग्लादेशी फैजान के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। विशेष रूप से बांग्लादेश के युवकों को फर्जी आईडी के जरिए भारत में सुरक्षित रहने में मदद करता था। 

एटीएस ने चरथावल थाने में आमद औक रवानगी के साथ ही आतंकी अब्दुल्ला की कुटेसरा से गिरफ्तारी दर्शाई है। इसके बाद एटीएस ने किसी गोपनीय स्थान पर दिनभर उससे पूछताछ की। रविवार देर रात 11.40 बजे एटीएस टीम आतंकी अब्दुल्ला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। एटीएस के उप निरीक्षक विनोद कुमार की ओर से उसकी डॉक्टरी कराई गई। इमरजेंसी के डॉक्टर आजादवीर ने उसका मेडिकल परीक्षण किया।

जिला चिकित्सालय से डॉक्टरी मुआयने के बाद रात्रि में ही एटीएस ने उसे विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेश कर लखनऊ के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने प्रार्थना स्वीकार करते हुए अब्दुल्ला का ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस टीम रात्रि में ही आतंकी अब्दुल्ला को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।


बताया गया है कि अब्दुल्ला कुछ साल पहले लखनऊ में हुई आतंकी वारदात में वांछित चल रहा था। उसे मंगलवार को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण रात में ही तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद एटीएस टीम आतंकी अब्दुल्ला को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले गई है। वह लखनऊ की आतंकी घटना में वांछित चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed