फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asmat head of the household Rundi

घर के मुखिया ने रौंदी अस्मत

Mon, 13 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Asmat head of the household Rundi
rape - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक पिता ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। मां ने बेटी को साथ ले जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से दुष्कर्मी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


क्षेत्र की एक महिला रविवार सुबह नाबालिग बेटी के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची। बताया कि उसकी बेटी की उम्र 12 वर्ष हैं। 20 अप्रैल को आरोपी पति रात के समय बेटी को पीटता हुआ घर के भीतर कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म करने लगा। बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां की आंख खुल गई।
विज्ञापन


उसने भीतर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने विरोध जताया तो आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि किसी से भी घटना के बारे में जिक्र किया तो जिंदा जला दूंगा। भयभीत होकर मां बेटी चुप रह गई। घटना के बाद आरोपी पिता जमात में चला गया। 10 जून को वह घर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फिर से बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर मां ने उसे आरोपी से छुड़ाया और शोर मचाते हुए दोनों मां-बेटी मौके से भागकर अपने चाचा के यहां चली गईं। रविवार को मां ने पीड़िता बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने  के लिए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। 

एसओ चंद्र किरण यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।


उधर, सिविल लाइन के रैदासपुरी में युवक द्वारा मोहल्ले की महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। महिला पक्ष के लोग युवक को पकड़कर थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed