फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested with minor daughter lover in murder of woman

महिला की हत्या में नाबालिग बेटी प्रेमी संग गिरफ्तार

Wed, 09 Jan 2019 11:43 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 09 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arrested with minor daughter lover in murder of woman
अधिवक्ताा की पत्नी का हत्या का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
शांतिनगर में हुई अधिवक्ता की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर बेटी और उसके प्रेमी ने महिला की हत्या की थी और परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट को दर्शाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने इस खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि गत छह जनवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अधिवक्ता की  पत्नी का शव उनके घर में मिला था। शव के पास ही कक्षा नौ में पढ़ने वाली उनकी  बेटी भी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


घर से कुछ जेवरात भी गायब थे। अधिवक्ता की ओर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच में लगी क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने अधिवक्ता की नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी मुन्नू (20)निवासी गांव सलेमपुर हीमपुर दीपा जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने महिला की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। एसएसपी ने बताया कि  घटना वाली रात पिता के पैतृक गांव चले जाने पर उनकी बेटी ने अपने प्रेमी मन्नू को मिलने के लिए घर बुुला लिया था और घर में मौजूद अपनी मां को नशे की गोलियां खिला दी थीं, जिसके चलते वह शाम के समय ही अपने कमरे में जाकर सो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 8.30 बजे मन्नू उनके घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों एक कमरे में चले गए। एसएसपी ने बताया कि देर रात करीब दो बजे महिला की नींद खुल गई, जिसके बाद पास के कमरे से आहट होने पर वह वहां पहुंची और उसने बेटी को उसके प्रेमी संग देख लिया। उसने किशोरी से उसके पिता को सारी बात बताने की बात कही, जिस पर बेटी ने प्रेमी के मफलर को मां के गले में डाल दिया और उसके साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया।

घटना को लूटपाट दिखाने के लिए मां के मृत शरीर से पायल, टॉप्स, कुंडल व लौंग आदि उतारकर प्रेमी को देकर घर से भगा दिया और खुद लाश के पास बेहोशी का नाटक कर लेट गई। एसएसपी ने बताया कि किशोरी के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार करते हुए शव से उतारे गए जेवरात और हत्या में प्रयुक्त मफलर बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों केे जेल भेज दिया गया है।

 क्या पता था, इकलौती बेटी ही ले लेगी जान ?
मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार किशोरी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और कक्षा-नौ में पढ़ रही थी। अकेली औलाद होने के कारण मां-बाप ने उसे बेहद लाड़ प्यार से पाला था। लेकिन नादान उम्र में वह बहक गई और अनैतिक संबंधों के लिए जन्म देने वाली  मां की जान ले ली। आरोपी युवक भी इनका दूर की एक रिश्तेदारी से है और इनके पैतृक गांव में रहकर पड़ा है। इसके चलते उसका इनके यहां आना जाना था।


 वारदात के चौंका देने वाले खुलासे से सभी हतप्रभ
मुजफ्फरनगर। महिला की हत्या के सनसनीखेज व चौंका देने वाले खुलासे से परिवार के लोग भी हतप्रभ हैं। किशोरी के गिरफ्तार होने और उसके जेल भेजे जाने के दौरान उसके पिता उसे देखने तक नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed