फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   alcoholic substance

नशीला पदार्थ पिलाकर युवक को लूटा

Wed, 11 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
alcoholic substance
अस्पताल में बैठे लूटपाट के पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में युवक ने होटल संचालक और कर्मचारियों को चाय में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया और हजारों रुपये की नगदी समेत मोबाइल लूटकर फरार हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक आईडी बरामद की है।
विज्ञापन


शहर मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी मनोज पुत्र जयप्रकाश शुक्रताल में गोकुल फूड प्वाइंट के नाम से बस स्टैंड पर रेस्टोरेंट चलता है। जिसमें तिगरी निवासी सूरजभान, शुक्रताल निवासी विक्की काम करते हैं। सोमवार रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद मनोज अपने दोनों साथियों के साथ रघुवीर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में किराए पर ले रखे कमरे में सोने आ गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे तक रेस्टोरेंट के नहीं खुलने पर दूधिया कमरे पर पहुंचा तो तीनों युवक बेहोश पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां चाय के खाली गिलास, बिस्कुट का पैकेट और एक आईडी पड़ी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आईडी मेरठ की है। पुलिस को आशंका है कि जिसकी आईडी है, उसने इन तीनों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश होने पर उनकी बीस हजार रुपये की नगदी, मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आईडी के जरिये युवक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, विनोद शर्मा चेयरमैन, चौधरी सुरेंद्र सिंह, प्रधान नीरज रायल, धर्मेंद्र, मनोहर शर्मा, कंवरपाल, भारती चौधरी, सरदार पलविंदर, गुरदयाल आदि ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की पहले जांच पड़ताल करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed