फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the robbery, killing householder

डकैती के बाद गृहस्वामी की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the robbery, killing householder
यामीन की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव संधावली में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने मकान में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात समेत लाखों की डकैती डाली। बदमाश गृहस्वामी को गन प्वाइंट पर लेकर जंगल में ले गए। वहां बदमाशों ने गेहूं के खेत में उसकी सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली में बाहरी छोर पर बने मकान में मूलरूप से सूजड़ू निवासी यासीन (54) पुत्र गेंदा अपने परिवार के साथ रहता है। करीब छह वर्ष पूर्व यासीन परिवार को लेकर सूजडू से संधावली में आकर रहने लगा था। संधावली में ही वह किसानों की जमीन बंटाई पर लेकर खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात यासीन अपने परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। रात में 6-7 हथियारबंद बदमाश बिजली के खंभे के सहारे चढ़कर मकान में कूद आए। बदमाशों ने सबसे पहले यासीन और उसकी पत्नी आमना को गन प्वाइंट पर लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने दंपति से ही आवाज लगवाकर कमरे खुलवाए। एक कमरे में यासीन को बेटा राशिद, उसकी पत्नी यासमीन और दूसरे कमरे में दामाद बाबू, बेटी राशिदा सो रहे थे। कमरों के दरवाजे खुलवाकर बदमाशों ने महिलाओं समेत सभी को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और संदूक से 50 हजार रुपये की नगदी, चार तोले सोने और ढाई किलो चांदी के जेवरात, कीमती सामान अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बदमाशों ने कमरे से यासीन को निकाला और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बाकी सभी को कमरे में ही बंद कर मकान का मेन गेट खुलवाकर यासीन को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने गेहूं के खेत में जाकर यासीन के सिर में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यासीन की तलाश में कांबिंग की। घंटों बाद पुलिस को गेहूं के खेत में यासीन का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ हरिराम यादव भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलवाया और घटनास्थल की जांच पड़ताल कराई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बेटे राशिद की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। मंसूरपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed