फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration alert about Maharana Pratap Jayanti

सहारनपुर बवाल के बाद महाराणा प्रताप जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट

Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Administration alert about Maharana Pratap Jayanti
यूपी पुलिस
शासन के आदेश पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप जयंती पर ठाकुर बहुल गांवों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा मांगा है। एलआईयू भी ऐसे गांवों में लोगों से बातचीत कर बिना अनुमति किसी प्रकार के कार्यक्रम नहीं करने के लिए कह रही है।       
विज्ञापन


गत शुक्रवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा के विरोध को लेकर ठाकुर और दलितों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें एक युवक  की मौत हो गई थी। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। मामले की नजाकत को देखते हुए सूबे के डीजीपी सुलखान सिंह औैर प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडेय ने रविवार को सहारनपुर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने आसपास के जनपदों के अधिकारियों से महाराणा प्रताप की जयंती के दौरान एहतियात बरतने के आदेश किए। 
विज्ञापन


मंगलवार को चरथावल के बिरालसी में और शहर में अगले दिनों में कई जगहों पर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सोमवार दिन में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने ठाकुर बहुल गांवों दूधली, पीपलशाह, बिरालसी, छिमाऊं आदि गांवों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईयू प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने गांवों में जाकर लोगों से बातचीत की। एसपी सिटी ने बताया कि परंपरागत तरीके से जहां जैसा कार्यक्रम होता था, उसी तरह से होगा। किसी ने बिना अनुमति कोई कार्यक्रम करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed