फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Actor Nawazuddin caught in the spies of Biwi

बीवी की जासूसी में फंसे अभिनेता नवाजुद्दीन

Sat, 10 Mar 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 10 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin caught in the spies of Biwi
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कसबे के बाशिंदे नवाजुद्दीन पर अपनी पत्नी की जासूसी कराने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के ठाणे की क्राइम ब्रांच ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही अभिनेता सिद्दकी को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म ‘ठाकरे’ को लेकर भी नवाजुद्दीन आजकल सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गैरकानूनी तरीके से अपनी पत्नी के कॉल डेटा रिकाड्र्स निकलवाने का नोटिस जारी किया है। महाराष्ट्र पुलिस अवैध रूप से कॉल डेटा रिकार्ड में सेंधमारी के खिलाफ गहनता से जांच में जुटी थी, तभी 11 संदिग्ध सामने आए। पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी ने पत्नी की जासूसी के लिए प्राइवेट जासूस से संपर्क किया था और फोन का डाटा भी निकलवाया था। क्राइम ब्रांच पकड़े गए लोगों के नाम अभी उजागर नहीं कर रही है। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकार्ड निकलवाने के आरोप में पूछताछ के लिए सिद्दीकी को नोटिस जारी किया है, मगर वह ठाणे पुलिस के पास नहीं पहुंचे। एक बार फिर विवादों के घेरे में आए मुजफ्फरनगर के कसबा बुढ़ाना के मूल निवासी नवाजुद्दीन सिद्दकी ने विपरीत परिस्थितियों में मुंबई तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग्स ऑफ वासेपुर से लाइमलाइट में आए नवाजुद्दीन ने किक, बदलापुर, रईस, मॉम, बंदूकबाज, बजरंगी भाईजान, हरामखोर, द माउंटमैन मांझी आदि फिल्मों से अभिनय की धाक जमाई। सिद्दीकी के पारिवारिक नजदीकी सूत्रों के मुताबिक उनकी मौजूदा पत्नी अंजलि पांडेय उर्फ आलिया हैं। भोपाल के जबलपुर की रहने वाली अंजलि से उनकी दूसरी शादी हुई है। वर्ष 2015 में पिता नवाबुद्दीन के इंतकाल पर नवाजुद्दीन के साथ उनकी पत्नी अंजलि बुढ़ाना आई थीं।

खेतीबाड़ी से जुड़े परिवार से नवाज का लगातार संपर्क रहता है। हाल ही में उन्होंने अपनी भाभी शबा सिद्दीकी को बुढ़ाना सीट से विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। आखिर क्यों और किस वजह से नवाज ने पत्नी की कॉल डेटा रिकार्ड निकलवाया है, यह अभी रहस्य बना हुआ है।

ठाणे पुलिस भी इस राज को जानने में जुटी है। इससे पहले भी नवाजुद्दीन उस समय विवादों में आए थे जब उनके छोटे भाई मिनाजुद्दीन की पत्नी आफरीन ने बुढ़ाना कोतवाली में उनके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में खुद नवाज को मुजफ्फरनगर आकर मीडिया के सामने सफाई देनी पड़ी थी।

बुढ़ाना की रामलीला में जटायु का रोल करने को लेकर भी उन्हें हिंदू संगठनों का विरोध झेलना पड़ा था। वहीं, इसके अलावा अपने जीवन पर लिखी किताब ‘ऐन ऑर्डिनरी लाइफ’ भी विवादों के कारण उन्हें वापस लेनी पड़ी। नवाज ने अपनी किताब में पूर्व प्रेमिका के साथ बिताए गए कुछ पलों का जिक्र किया था।


‘ठाकरे’ का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के जीवन पर बन रही नई फिल्म ‘ठाकरे’ को लेकर नवाजुद्दीन खासे चर्चाओं में हैं।
  फिल्म में बाला साहब का किरदार नवाजुद्दीन निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने खास तैयारी की है। गत सप्ताह ही नवाज बाला साहब के बेटे एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई के मातोश्री पहुंचे थे। बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ठाकरे के रोल के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी को चुने जाने की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed