फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The owner and driver of a dumper loaded with gravel were beaten up after being chased, an FIR was lodged.

Kaushambi News: गिट्टी लदे डंपर का पीछा कर मालिक और चालक को पीटा, एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The owner and driver of a dumper loaded with gravel were beaten up after being chased, an FIR was lodged.
गिट्टी आपूर्ति को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने एक डंपर मालिक और उसके चालक की पिटाई कर दी। उन्होंने डंडे से डंपर मालिक की स्कार्पियो का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के लोहदा गांव निवासी अजय कुमार कौशाम्बी और प्रयागराज क्षेत्र में डंपर से गिट्टी की आपूर्ति करते हैं। 16 अक्तूबर को उनका एक डंपर गिट्टी लेकर प्रयागराज में एयरपोर्ट के पास गया था। वहां झलवा के शमशुल ने चालक पारस यादव को डंपर वापस भेजने को कहा। शमशुल ने चालक को दोबारा गाड़ी लेकर नहीं आने की चेतावनी भी दी। चालक जब डंपर लेकर लौट रहा था, तो शमशुल अपने साथियों के साथ कार से उसका पीछा करते हुए कसेंदा गांव तक पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर डंपर मालिक अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि शमशुल ने अपने साथी राहिल और पुष्पराज के साथ मिलकर अजय और पारस की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed