फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accountant arrested for taking bribe

लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा, 30 हजार रुपये हुए बरामद      

Fri, 24 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accountant arrested for taking bribe
पकड़ा गया लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर/जानसठ मेें जमीन के मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने लेखपाल के पास से रिश्वत में ली गई रकम भी बरामद की है। जांच-पड़ताल के बाद देर रात तक लेखपाल के विरुद्ध जानसठ थाने में भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन की कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।       
विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी राजीव लोचन जानसठ तहसील में लेखपाल है। राजीव के पास मीरापुर और चुड़ियाला हलके का प्रभार है। गांव चुड़ियाला निवासी इरफान पुत्र हयात गांव में सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य कर रहा है। इसको लेकर 14 फरवरी को ग्रामीणों ने एकत्र होकर एसडीएम जानसठ को निर्माण रुकवाकर जांच कराने के लिए ज्ञापन दिया था। एसडीएम ने मामले की जांच लेखपाल राजीव लोचन को सौंपी थी, लेकिन लेखपाल राजीव ने गांव पहुंचकर इरफान से जांच-पड़ताल के नाम पर रिश्वत की डिमांड की।
विज्ञापन


लेखपाल ने इरफान से काम के बदले तीस हजार रुपये तय किए। इसी बीच इरफान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन के अधिकारियों से कर दी। तय कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार शाम इरफान जानसठ में लेखपाल राजीव को रुपये देने आया था। यहां पर एक मिठाई की दुकान पर लेखपाल ने इरफान से जैसे ही तीस हजार रुपये लिए। पीछे खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। एंटी करप्शन के सीओ सुदेश कुमार सिंह, एसओ अशोक कुमार, विजयवीर और दरोगा ने लेखपाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल के कब्जे से रिश्वत में लिए गए तीस हजार रुपये भी बरामद हुए। बाद में टीम ने लेखपाल के हाथ पानी में धुलवाए तो हाथ रंग गए। हंगामे से बचने के लिए टीम लेखपाल को जानसठ से मीरापुर ले गई। यहां पर पूूछताछ करने के बाद उसे जानसठ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात एंटी करप्शन टीम की ओर से लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed