{"_id":"767d0d82f1d26b50f137433670581416","slug":"accident-hindi-news-336","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर हाथ-पैर कटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर हाथ-पैर कटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सरवट फाटक के पास रेलगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात अधेड़ के दोनों पैर और एक हाथ कट गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सरवट फाटक के पास एक अधेड़ व्यक्ति ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान सहारनपुर की तरफ कलिंगा उत्कल आई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया। दर्दनाक चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
खून से लथपथ अधेड़ की हालत देखकर सिहर गए। कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे ट्रैक से हटाया। सूचना मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक बताते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना था कि घायल को अक्सर आसपास के क्षेत्र में घूमते हुए देखे जाने की बात सामने आई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी।