{"_id":"5cc0a29cbdec22602210a096","slug":"91556128412-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, बच्चों सहित महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, बच्चों सहित महिला घायल
विज्ञापन
कल्याणपुरी में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े
रतनपुरी/खतौली। गांव कल्याणपुर में पड़ोसी के घर गेंद गिर जाने पर बच्चों के साथ मारपीट के बाद बड़ों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में बच्चे व एक महिला घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नाजम अली पुत्र दीन मोहम्मद ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अप्रैल की शाम को उसके बड़े भाई आजम के बच्चे व उसकी लड़की छत पर खेल रहे थे। खेलते समय उनकी गेंद पड़ोसी तैय्यब पुत्र निजामू के घर जा गिरी। जब इनके बच्चे अपनी गेंद लेने पड़ोसी तैय्यब के घर गए, तो वहां मौजूद शोएब पुत्र तैय्यब, आसिफ पुत्र सराफत, आदिल पुत्र अली हसन ने इनके बच्चों के साथ मारपीट करके वहां से भगा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर नाजम अली की पत्नी साबरा बाहर निकली, तो इन लोगों ने उसकी पत्नी साबरा के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन सभी ने मिलकर साबरा के साथ लात घूंसों और डंडों से मारपीट की। इसी बीच शोएब ने उसकी गर्भवती साबरा के पेट पर लात मार दी. जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे काफी चोटें आई। शोरशराबा सुनकर वहां अन्य लोग भी आ गए. जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल साबरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नाजम अली ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध उसकी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।