फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोकशी को लेकर कई गांवों में दबिश

गोकशी को लेकर कई गांवों में दबिश

Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोकशी को लेकर कई गांवों में दबिश
गोकशी को लेकर कई गांवों में दबिश
विज्ञापन

भोपा। पुलिस ने सोमवार को सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल के नेेतृत्व में गोकशी की सूचना पर कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी। गांव सीकरी, नंगला बुजुर्ग और जौली समेत कई गांवों में दी गई दबिश से गोकशी के पुराने मामलों में लिप्त रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने गांव जौली से वारंटी गय्यूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, गंगनहर पुल पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें दर्जनों वाहनों के चालान काटते हुए शमन शुल्क की वसूली की गई।

नशीले पदार्थ समेत दबोचा युवक
मीरापुर। पुलिस ने रामराज रोड टूटी पुलिया से पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़कर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से तलाशी में ढाई किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी तनवीर उर्फ तन्नू पुत्र सलीम निवासी कोटला है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नशेड़ी बरातियों ने कार सवारों को पीटा
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा में सोमवार को एक बरात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी धर्मदेव अपने परिवार के तीन लोगों के साथ कार में उक्त रास्ते से निकल रहा था, जिसने बरातियों से रास्ता देने को कहा। आरोप है कि रास्ता मांगने से गुस्साए बरातियों ने कार सवार धर्मदेव व उसके परिजनों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि धर्मदेव से तीन हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे से होर्डिंग्स-बैनर उतारे गए
मीरापुर। लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही पुलिस व नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स व बैनर आदि उतरवा दिए। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि अभियान चलाकर बिजनौर रोड, मोंटी तिराहा, मेन बजार, मेरठ रोड और संभलहेड़ा नहर पुल के पास अभियान चलाकर प्रचार सामग्री उतारी गई। आचार संहिता लागू होने के कारण अब क्षेत्र में कोई भी सार्वजनिक सभा अथवा कार्यक्रम बिना अनुमति के आयोजित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed