फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राडसेल डिवाइस लगाकर किसानों को छला

राडसेल डिवाइस लगाकर किसानों को छला

Fri, 08 Mar 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
राडसेल डिवाइस लगाकर किसानों को छला
मुजफ्फरनगर। कांटे पर घटतौली पकड़े जाने के बाद तितावी चीनी मिल के तौल लिपिक के विरुद्ध भौराकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राडसेल डिवाइस लगाकर किसानों को छला जा रहा था। डीएम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई किए जाने की अनुमति गन्ना विभाग को दी है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना के अंतर्गत तितावी चीनी मिल के भौराखुर्द में संचालित क्रयकेंद्र का डीसीओ आरडी द्विवेदी ने 25 फरवरी में निरीक्षण किया था। निरीक्षण में क्रयकेंद्र पर स्थापित वे-ब्रिज (कांटा) द्वारा अशुद्ध वजन प्रदर्शित किया गया। साथ ही तौल केंद्र पर चीनी मिल, तितावी की ओर से तैनात मिल तौल लिपिक ओमपाल सिंह पुत्र पीतम सिंह ग्राम एवं पोस्ट लिसाढ़ स्थापित कांटे के मॉनिटर में एक लोकल डिवाइस राडसेल का प्रयोग करते पाया गया था। इस दौरान निरीक्षण में कांटे के वजन में लगभग पांच किलो का अंतर सामने आया। तौल लिपिक के पास एक लोकल डिवाइस मिली थी, जिसे उसने राडसेल बताया। इसमें एक लीड भी लगी है जो कांटे के मॉनिटर से कनेक्ट होती है और इसे मॉनिटर में कनेक्ट करने के बाद तथाकथित राडसेल में लगे नॉब को क्लाक वाइज और एंटीक्लाक वाइज घुमाने पर कांटे के मॉनिटर द्वारा वजन प्रदर्शित किया गया, जबकि कांटे की प्लेट पर कोई भी वजन नहीं था।
विज्ञापन

चीनी मिल तितावी के तौल लिपिक ओमपाल सिंह का कृत्य विभागीय दिशा-निर्देशों के विपरीत और कृषकों के साथ धोखाधड़ी पाया गया। डीएम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तौल लिपिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। डीएम अजय शंकर पांडेय की अनुमति के बाद सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ब्रजेश कुमार राय की ओर से यूपी वैक्यूम पेन शुगर फैक्ट्रीज लाइसेंसिंग आर्डर के उल्लंघन में भौराकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed