फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला के साथ छेडख़ानी, दो आरोपी पकड़े

महिला के साथ छेडख़ानी, दो आरोपी पकड़े

Wed, 27 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेडख़ानी, दो आरोपी पकड़े
महिला के साथ छेड़खानी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। काम दिलाने का लालच देकर महिला को लेकर आए युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि तीसरा युवक फरार हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खतौली क्षेत्र निवासी महिला की शादी 12 वर्ष पूर्व मीरापुर में हुई थी। पिछले एक वर्ष से महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस समय महिला अपने पिता के साथ मुजफ्फरनगर में एक किराए के मकान में रहती है। महिला का पिता मजदूरी करता है। बुधवार को महिला को उसका एक परिचित यह कहकर लाया था कि तुम्हें काम दिलवा दूंगा। गांव सोंटा फाटक के पास उसके दो साथी पहले से ही वहां खड़े हुए थे। महिला को लेकर तीनों युवक गन्ने के खेत में घुस गए तथा अश्लील हरकत करने लगे। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इनमें से तीसरा युवक जो महिला हो काम दिलाने के बहाने लेकर आया था मौके से भाग गया। पकड़े गए लोगों में कलीम पुत्र सगीर हसन, निवासी गांव रुहासा, थाना दौराला तथा मलिक गांव जलालपुर, थाना इंचौली, मेरठ के रहने वाला है। तीसरा फरार युवक इरशाद सुजडू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed