{"_id":"5be8756abdec22077547a9db","slug":"91541961066-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा दलितों ने थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा दलितों ने थाना घेरा
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा थाना घेरा
पुरकाजी। पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ में दलित युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए दलित समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाबुझाकर दलितों को शांत किया।
पुलिस ने शुक्रवार को बाईपास पर मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों की कीमत का चोरी का सामान बरामद कर जेल भेजा था। इनमें दो दलित युवक भी शामिल थे। रविवार को दलित समाज के लोग भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर के नेतृत्व में थाने पहुंचे और दोनों दलित युवकों को घर से पकड़कर ले जाने के बाद फर्जी मुठभेड़ दिखाकर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। ़ पुलिस ने गुस्साए दलितों से बात कर समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया, जिसके बाद वे बैरंग लौट गए। हंगामा करने वालों में राजबीर, जोगेंद्र सभासद, बीजा, संदीप, विक्की, नितिन, संतोष, समद्री, सुमित्रा, ममता व उर्मिला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।