फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद के नाम से कॉल करने वाले छात्रों की जमानत मंजूर

सांसद के नाम से कॉल करने वाले छात्रों की जमानत मंजूर

Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सांसद के नाम से कॉल करने वाले छात्रों की जमानत मंजूर
सांसद के नाम से फोन करने वाले छात्रों की जमानत मंजूर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के नाम से मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रमुख सचिव व ऊर्जा विभाग के एमडी को फोन कॉल कर ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल करने वाले आरोपियों की जमानत अर्जी एडीजे कोर्ट से मंजूर कर ली गईं हैं। हालांकि 35-35 हजार के दो जमानती पेश किए जाने के बाद ही जेल से उनकी रिहाई हो पाएगी।

करीब एक माह से प्रदेश के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय व ऊर्जा विभाग के एमडी को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के नाम पर फर्जी फोन कॉल कर ट्रांसफर-पोस्टिंग की सिफारिशें की जा रहीं थीं। मामलेे का खुलासा तब हुआ, जब आरोपियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक अधिकारी को सांसद बनकर कॉल की। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनपद पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिसमें सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जिला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव रठौड़ा निवासी हर्षवर्द्धन उर्फ मुन्ना और विकास उर्फ विक्की को जाट कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से वह मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद किया था, जिससे फर्जी फोन कॉल की जा रहीं थीं। पूछताछ के बाद विगत सात अक्तूबर को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। जमानत पर सुनवाई एडीजे कोर्ट में हुई, जिसमें आरोपियों के अधिवक्ता जसबीर सिंह ने उनकी जमानत अर्जी दाखिल की। अर्जी पर सुनवाई करते हुए बुधवार को एडीजे कोर्ट ने दोनों आरोपी छात्रों की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed