{"_id":"6aa83aec756643eff30ac75f","slug":"pipes-bearing-government-markings-found-installed-in-the-railing-of-a-government-employees-house-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-208415-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कर्मचारी के घर की रेलिंग में लगे मिले सरकारी मुहर वाले पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कर्मचारी के घर की रेलिंग में लगे मिले सरकारी मुहर वाले पाइप
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की महिला कर्मचारी की घर की छत के रेलिंग से सरकारी पाइप के सैंपल काटते कर्मचारी।
हमीरपुर। तरोपका गांव में जल शक्ति विभाग की महिला कर्मचारी के घर की छत की रेलिंग में सरकारी मुहर वाले पाइप मिलने का मामला सामने आया है। सरकारी पाइपों के कथित दुरुपयोग की शिकायत पर विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने घर में छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में रेलिंग में लगे पाइपों के सैंपल काटे गए। विजिलेंस टीम ने ये सैंपल जांच के लिए जल शक्ति विभाग को सौंप दिए हैं। परिवार को पाइपों से छेड़छाड़ न करने की हिदायत भी दी गई।
मामले की शिकायत हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा ने की थी। राणा के अनुसार वर्ष 2022 में जल शक्ति विभाग के स्टोर से कनेक्शन के लिए जारी पाइपों का इस्तेमाल मकान की रेलिंग में किया गया है। कार्रवाई के दौरान पाइपों पर सरकारी मुहर मिलने को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी का कहना है कि उसने वर्ष 2021 में मकान खरीदा था। उसके अनुसार उस समय जल जीवन मिशन के तहत सरकारी नल के लिए पाइप लगे थे, जिसे बाद में उन्वीहें पीवीसी पाइप का कनेक्शन डालने के लिए उखाड़ दिया गया।
मकान के पूर्व मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। उसने बताया कि कनेक्शन के लिए पाइप लगाए गए थे लेकिन कितने पाइप बिछाए गए, इसकी सटीक जानकारी उसे याद नहीं है।
कार्रवाई के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस के दो नेता भी मौके पर पहुंचे। इनमें से एक महिला कर्मचारी का करीबी रिश्तेदार बताया गया। महिला कर्मचारी वर्तमान में सुजानपुर में तैनात है, जबकि पहले हमीरपुर मंडल के तहत कार्यरत थी।
विजिलेंस से मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया। विजिलेंस ने पाइपों के सैंपल विभाग को सौंपे हैं। मामले में विस्तृत विभागीय जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल विजिलेंस को शिकायत मिली थी और उनकी तरफ से सैंपल भेज दिए गए हैं।
राजीव सहगल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर
सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग सहन नहीं : राणा
हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा ने कहा कि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग की शिकायत उन्होंने विजिलेंस से की थी। सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सहन नहीं किया जा सकता। राणा के अनुसार कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे दो कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी भी दी।