फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   200 बाइक चोरी की घटना का खुलासा

200 बाइक चोरी की घटना का खुलासा

Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
200 बाइक चोरी की घटना का खुलासा
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर जनपदीय तीन बाइक चोरों को पकड़ा है। पूछताछ करने पर चोरों ने 200 बाइक चोरी करने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पंाच बाइक सहित तमंचा, कारतूस और कई चाकू भी बरामद किए हैं। पकड़े गए चोर अलग अलग जनपदों से बाइक चोरी करने के बाद मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों को बेच देते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गंगनहर पटरी पर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर किस्म के अंतर जनपदीय चोर बाइक पर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तीनों चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपने नाम तस्लीम पुत्र हामीद व दिलशाद पुत्र बाबू खां निवासी केली कपसाड़, थाना दौराला, मेरठ तथा सुहेब पुत्र इश्तियाक निवासी सलारपुर गंगानगर, मेरठ बताया। पुलिस को इनके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, तीन कारतूस और चार चाकू भी बरामद। इसके अलावा इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया चोरों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षो से बाइक चोरी करते चले आ रहे हैं। उन्होंने मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर शहर, खतौली, सहारनपुर से लगभग 200 बाइक चोरी की हैं। तीनों चोर शातिर किस्म हैं, बाइक चोरी करने के बाद ये बाइक को अपने घर पर खड़ी न करके तुरंत उनको मेरठ के सोतीगंज में लाकर कबाड़ी को औने पौने दामों में बेच देते थे। इन चोरों ने उस कबाड़ी का नाम भी बताया है। कबाड़ी के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बाइक चोरों को पकड़ने में एसआई गिरीश चंद, कांस्टेबिल निर्दोष, जितेंद्र, राघवेंद्र व दुष्यंत टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed