फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों में चाकू चले, चाकू लगने से दो छात्र घायल

छात्रों में चाकू चले, चाकू लगने से दो छात्र घायल

Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रों में चाकू चले, चाकू लगने से दो छात्र घायल
संघर्ष में छात्रों में चाकू चले, दो घायल
विज्ञापन

खतौली। कॉलेज के पास किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष में दूसरे समुदाय के छात्रों ने चाकुओं से हमला करके दो छात्रों को घायल कर दिया। हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजकर उपचार कराया। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया।

बुढ़ाना रोड पर स्थित एक कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर टशनबाजी चल रही है। मंगलवार दोपहर कॉलेज के बाहर दोनों गुटों के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे समुदाय के छात्रों ने चाकुओं से हमला बोलकर छात्र वैभव और आकाश को घायल कर दिया। संघर्ष के कारण मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी छात्र वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर उपचार कराया। इस घटना को लेकर घायल छात्रों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। पूर्व सभासद अनुज सहरावत के नेतृत्व में लोगों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। थाने में लोगों ने आरोपी छात्रों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। पुलिस ने पीड़ितों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed