फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय

धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय

Thu, 21 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय
खुफिया विभाग ने धर्म परिवर्तन प्रकरण में जुटाई जानकारी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कई परिवारों के धर्म परिवर्तन के मामले में खुफिया विभाग तंत्र भी सक्रिय हो गया है। जिले के आला अधिकारियों ने खुफिया तंत्र से भी जांच पड़ताल कर रिपोर्ट मांगी है। खुफिया विभाग ने गांव मोहददीनपुर व जोहरा में पहुंचकर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई। हालांकि खुफिया विभाग तंत्र की टीम ने जांच पड़ताल करने के अलावा कुछ भी बताने से स्पष्ट इंकार कर दिया है। टीम का कहना था कि यह मामला गोपनीय है।

सरधना तहसील में सोमवार को 17 हिंदू परिवारों को धर्म परिवर्तन कराने को शपथ पत्र बनवाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पादरी को पकड़ लिया था। इसके बाद से यह मामला दिल्ली से लेकर लखनऊ तक गूंज गया था। धर्म परिवर्तन का मामला खतौली के गांव मोहददीनपुर तथा मंसूरपुर के गांव जोहरा के रहने वाले परिवारों से जुड़ा होने से जनपद के आला अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है। आला अधिकारियों के निर्देश पर खुफिया विभाग तंत्र ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बुधवार को खुफिया विभाग तंत्र की टीम ने गांव मोहददीनपुर और जोहरा में पहुंचकर गोपनीय तरीके से ग्रामीणों से बातचीत कर इन परिवारों की रिपोर्ट तैयार की। खुफिया तंत्र टीम इन परिवारों द्वारा फोटो व आधार कार्ड की छाया प्रतियां खतौली मेें चर्च में किस उद्देश्य से दी गई थी, इसकी भी गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी है। इनमें से कुछ परिवारों के सदस्यों का कहना है कि चर्च में जो फोटो व कागजात उनसे किस मकसद से मांगे गए थे, उसकी जानकारी उनको नहीं दी गई थी। इन परिवारों का यह भी कहना है कि उनके द्वारा हिंदू धर्म परिवर्तन करने की कोई मंशा नहीं है तथा न ही सरधना में पकड़े गए पादरी को जानते हैं। इस पूरे मामले की खुफिया विभाग तंत्र अपनी रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजेगी। उधर, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हिंदू धर्म परिवर्तन करने के मामले की जांच पड़ताल कराई गई। इन परिवारों ने पुलिस को बताया कि उनसे कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं करा रहा है। वे काफी दिनों से चर्च से जुड़े हुए हैं और कार्यक्रमों में भाग भी लेते हैं। चर्च में फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति उनके द्वारा ही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed