फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, कार व तमंचा बरामद

मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, कार व तमंचा बरामद

Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, कार व तमंचा बरामद
मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन

शाहपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक चोरी की कार सहित तमंचे बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कसेरवा गंगनहर के पास एक कार में सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सूचना पर वे कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी रणपाल सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां दोनों बदमाशों ने पुलिस को आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव दभेड़ी निवासी काला पुत्र अनवर व क्षेत्र के ही गांव कसेरवा निवासी नबाब पुत्र शरीफ बताए हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक कार के अलावा तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed