फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आठ के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

आठ के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
आठ के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
आठ के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर। गांव कुतुबपुर बिजलीघर के जेई कपिलदेव ने गांव के आठ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। कुतुबपुर निवासी जगदीश, महिपाल, जगदेव, संतसिंह, फरजंदा, अनिल कुमार, जाकिर व रिजवान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सभी आरोपी बिजली के बकायेदार हैं। बकायादारी के चलते कनेक्शन कटे हुए थे। सभी आरोपी बिजली चोरी करते पाए गए।
छेड़छाड़ करने वाला बंदी
मीरापुर। पुलिस ने हनुमानपुरी निवासी निक्की पाल पुत्र सुरेंद्र को बस स्टैंड से आती जाती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

गन्ने की फसल जली
मीरापुर। कुतुबपुर निवासी किसान रवि पुत्र राजेश ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से उसके गन्ने की फसल में आग लग गई। इस आगजनी में करीब 20 हजार रुपये का गन्ना जल गया। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन विद्युत आपूर्ति की लाइन का टूटना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला किया
मीरापुर। गांव सिखरेड़ा निवासी सौदान पुत्र लोटन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी दो भाइयों ने गन्ना छीलते समय उसके 11 वर्षीय बेटे और एक रिश्तेदार के साथ रंजिशन मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed