फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मनीष की तलाश में पुलिस की दबिश

मनीष की तलाश में पुलिस की दबिश

Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मनीष की तलाश में  पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नईमंडी पुलिस ने राधारानी हत्याकांड के आरोपी मनीष की तलाश में नरा, मंसूरपुर, जड़ौदा आदि स्थानों पर दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं लग सका। उधर, पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी मोहित को रिमांड पर लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
नईमंडी के एटूजेड निवासी राधारानी की गत 11 नवंबर की शाम उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह अवध विहार से दूध लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। मृतका के पुत्र आशीष ने अपनी पत्नी भावना और उसके परिजनों को नामजद कराया था। रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका की पुत्रवधू भावना और उसके प्रेमी मोहित की मां राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भावना ने बताया था कि भटौड़ा निवासी अपने प्रेमी मोहित से सास राधारानी की हत्या कराई थी।
विज्ञापन

वह मोहित से शादी करना चाहती थी। मोहित और उसके दोस्त जड़ौदा के मनीष ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। शनिवार को मोहित सहारनपुर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। इंस्पेक्टर नईमंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि मनीष की तलाश जारी है, जबकि मोहित को कोर्ट से बी-वारंट लेकर यहां लाया जाएगा तथा उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रामलीला टीला निवासी सोनू पंवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया कि उसके भाई मोनू की गत 12 फरवरी 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहल्ले के लोगों को नामजद किया था। आरोप लगाया कि अब हत्यारोपी उन्हें हत्या के मामले में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

हमला कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला के मोहित कल्याणी ने शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि परवीन ने विक्की के साथ मिल कर उसके भाई सचिन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।


तीन युवकों को तमंचे के पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान मिमलाना रोड निवासी हसीन पुत्र समयदीन, अफजाल पुत्र अबरार, और बडकली के गौरव शर्मा उर्फ झंडू को तमंचे कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed