फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशीले पदार्थ की तस्करी करने पर चार को सजा

नशीले पदार्थ की तस्करी करने पर चार को सजा

Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ की तस्करी  करने पर चार को सजा
नशीले पदार्थ की तस्करी में चार को सजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोर्ट ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को नशीले पदार्थ की तस्करी करने के जुर्म में कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।
कैराना थाने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा को 29 अक्तूबर 2014 में सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। इस पर उन्होंने एक स्थान पर दबिश देकर रिहाना पत्नी शराफत, सोनी बेगम पत्नी दिलशाद को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन दोनों ने अपने साथी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र अली हसन और नौशाद पुत्र सुक्का, निवासीगण मोहल्ला आलकंला कस्बा कैराना के नाम भी बताए थे। इन लोगों को गिरफ्तार कर तलाशी में दिलशाद से 30 ग्राम, नौशाद से 25 ग्राम स्मैक, रिहाना से 20 पुड़िया, सोनी बेगम से 10 पुड़िया स्मैक की बरामद हुई थी। मुकदमे में चारों को आरोपी बनाया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे ओमवीर सिंह की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में हुई। एडीजीसी सीताराम आर्य ने कोर्ट में तीन गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त दिलशाद, नौशाद, रिहाना, सोनी बेगम को नशीले पदार्थ की तस्करी करने का दोषी करार देते हुए नौशाद और दिलशाद को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत सात-सात वर्ष का कारावास के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना और रिहाना व सोनी बेगम को छह-छह माह का कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed