{"_id":"6a95d12e3904412e900bd539","slug":"first-kill-the-man-we-tell-you-then-your-enemies-will-kill-baba-shamli-news-c-26-1-sal1002-173033-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पहले हमारे बताए आदमी को निपटाओ, फिर तुम्हारे दुश्मन बब्बा को मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पहले हमारे बताए आदमी को निपटाओ, फिर तुम्हारे दुश्मन बब्बा को मार देंगे
Tue, 01 Sep 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनत/लांक (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को शूटरों को अपने साथ जोड़ने के लिए किए गए कथित सौदे की अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार गोगी गिरोह से जुड़े राहुल उर्फ भोलू ने शूटर सुमित को उसकी पुरानी रंजिश का हवाला देकर अपने साथ जोड़ा था। उससे कहा गया था कि पहले हमारे बताए आदमी को निपटा दो, इसके बाद तुम्हारे दुश्मन बब्बा को भी मार देंगे। इसके बदले पांच लाख रुपये से अधिक देने की बात कही गई थी।
पुलिस के अनुसार, इसी कथित डील के आधार पर सुमित तैयार हुआ था। जांच में सामने आया है कि भोलू को सुमित की सोनीपत निवासी बब्बा से पुरानी रंजिश के बारे में जानकारी थी। उसने इसी रंजिश का फायदा उठाकर सुमित और उसके साथी मोहित को गिरोह से जोड़ा।
शराब की बिक्री को लेकर हुई थी सुमित की रंजिश
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सुमित की सोनीपत में बब्बा नाम के व्यक्ति से रंजिश चली आ रही थी। दोनों के बीच शराब की बिक्री को लेकर विवाद बताया गया है। इसी विवाद में सुमित के जेल जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। भोलू को जब सुमित की इस रंजिश का पता चला तो उसने उसे अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार भोलू ने सुमित और मोहित से नोएडा में मुलाकात की। शुरुआत में दोनों शूटरों को यह नहीं बताया गया था कि उन्हें किस व्यक्ति को निशाना बनाना है। उन्हें पहले रेकी करने और इसके बाद निर्देश के अनुसार वारदात करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
अंकित की फोटो स्नैपचैट पर भेजी
पुलिस जांच के अनुसार शूटरों को अंकित की फोटो स्नैपचैट के माध्यम से भेजी गई थी। उन्हें बताया गया था कि रेकी के बाद वारदात को अंजाम देना है। पुलिस के मुताबिक, अंकित की हत्या के बाद दोनों शूटरों समेत गिरोह से जुड़े लोगों को पांच-पांच लाख रुपये देने की बात कही गई थी।
टीडीआई मॉल के पास मिले हथियार
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को वारदात से पहले सोनीपत के टीडीआई मॉल के पास सुमित और मोहित को एक युवक ने हथियार उपलब्ध कराए थे। दोनों को अलग-अलग माध्यम से शामली पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सुमित बाइक से और मोहित बस से शामली पहुंचा था। दोनों बाद में शामली के होटल में मिले। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले युवक की पहचान और उसके गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है।