फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two brothers beaten up and vehicles vandalized following a dispute over sideswiping.

Palwal News: साइड मारने के विवाद में दो भाइयों को पीटा, गाड़ियों में तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beaten up and vehicles vandalized following a dispute over sideswiping.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन







पलवल। शहर थाना क्षेत्र के सोहना रोड पर साइड मारने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवक ने साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों से मारपीट कर दी। आरोपियों ने ईंट से एक भाई के सिर पर हमला करने के साथ दोनों भाइयों की कारों के शीशे भी तोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचवटी कॉलोनी निवासी मेहरचंद ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की रात वह अपने बड़े भाई ताराचंद के साथ अलग-अलग कार से तरंग प्लाजा सेक्टर-7 से घर लौट रहे थे। सोहना रोड पर पलवल नंबर की कार के चालक ने उनकी कार के आगे वाहन रोक दिया और साइड मारने का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे ताराचंद के सिर पर ईंट से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर दो-तीन साथियों को बुला लिया। सभी ने दोनों भाइयों से मारपीट की और ईंटों से कारों के शीशे तोड़ दिए। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article