फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रामराज क्षेत्र में युवती का शव मिला

रामराज क्षेत्र में युवती का शव मिला

Tue, 15 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
रामराज क्षेत्र में युवती का शव मिला
रामराज क्षेत्र में युवती का शव मिला
विज्ञापन

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। रामराज पुलिस ने मध्य गंगा बैराज से युवती की लाश बरामद कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामराज आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे मध्यगंगा बैराज पर गंगा में बहती हुई एक युवती की लाश आई। युवती के दाहिने पैर में काला धागा तथा दाएं हाथ में पीतल का कड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गंगा से बाहर निकाल कर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई शनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चूड़ियाला में भ्रूण पड़ा मिला
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। गांव चुड़ियाला में कूड़ी पर करीब छह माह के भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में भ्रूण को उठाकर दफना दिया।
विज्ञापन


मीरापुर में तीन युवतियों की चोटी कटी
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। मीरापुर व गांव सिकंदरपुर में दो-दो जगह चोटी कटने की घटना से महिलाओं में दहशत व्याप्त है। कस्बे में स्टेट बैंक के पीछे रहने वाले अमजद की पत्नी हनीफा दोपहर घर में थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। जानकारी मिलने पर भीड़ मौके पर जमा हो गयी। उधर, मौहल्ला कमलियान निवासी इम्तियाज की बेटी शबीना घर में सो रही थी। वह सोकर उठी तो किशोरी की चोटी कटी मिली। इस स्थिति को देखकर किशोरी बेहोश हो गई। गांव सिकंदरपुर निवासी हसन के घर में तेवडे से एक लड़की मेहमानदरी में आई हुई थी। दिन में दोपहर के समय लड़की अपने कामकाज में लगी थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। इस घटना को देख लड़की बेहोश हो गई। गांव सिकंदरपुर में जरीफ की बेटी आयशा शाम के समय चारपाई पर बैठी थी। इसी दौरान वह चारपाई से उठी तो उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। घटना से पीडिता घंटो बेहोश रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed