{"_id":"598a0eb14f1c1b896c8b4a75","slug":"91502219953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियारों से युवक को पीटा, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियारों से युवक को पीटा, गंभीर घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी पर धारदार हथियारों से किया हमला
खतौली। गणपति विसर्जन को लेकर हुई कहासुनी पर कुछ युवकों ने अपने साथी पर ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जीजा और ताऊ के साथ भी मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से गुहार लगाई।
मोहल्ला कुंद कुंद बिहार निवासी नवीन पुत्र महेंद्र ने बताया कि सोमवार रात को करीब नौ बजे उसका भाई सचिन व मेरठ निवासी जीजा और ताऊ बड़ा बाजार में ठेली पर चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान वहां पर बड़ा बाजार निवासी पिंटू उसके दोनों बेटे छोटू व सचिन कई साथियों के साथ वहां पर पहुंचे। इनकी गणपति विसर्जन यात्रा को लेकर सचिन से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी युवकों ने धारदार हथियारों से सचिन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर सचिन के जीजा और ताऊ के साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सचिन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे। इन लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग इंस्पेक्टर पीपी सिंह से की। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।