{"_id":"5973aa424f1c1ba3328b475a","slug":"91500752450-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला पुलिस ने हत्या की जांच शाहपुर भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांधला पुलिस ने हत्या की जांच शाहपुर भेजी
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला पुलिस ने हत्या की जांच शाहपुर भेजी
शाहपुर। गांव पलड़ी निवासी 25 वर्षीया राशिदा पत्नी नाजिम उर्फ तन्नु की गत दिवस कांधला में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कांधला पुलिस ने मुकदमे को कार्रवाई के लिए थाना शाहपुर भेज दिया।
शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी नाजिम उर्फ तन्नु की शादी तीन वर्ष पूर्व शामली जनपद के थाना झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी राशिदा के साथ हुई थी। इस बीच राशिदा के दो बच्चे हुए। पलड़ी में ही रह रही थी। परिजनों के साथ शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी हालत बिगड़ने पर कांधला गई थी। कांधला में उसका जेठ आरिफ रहता है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में राशिदा की मौत हो गई। मौत की सूचना किसी तरह मायके वालों को मिली तो उन्होंने कांधला पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। पीएम के बाद शव को मृतका के परिजन अपने गांव अजीजपुर थाना झिंझाना ले गए, जहां उसके शव को सुपर्दे खाक किया। मृतका के पिता फैय्याज ने कांधला थाने पर राशिदा को दहेज के कारण परेशान कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए राशिदा की जेठानी भूरी, जेठ आरिफ, पति नाजिम उर्फ तन्नु व ननद शब्बो के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कांधला पुलिस ने मुकदमे को विवेचना के लिए शाहपुर थाने भेज दिया है।