{"_id":"58af337f4f1c1b0511b23a5b","slug":"86-million-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान पकड़ी 86 लाख की शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव के दौरान पकड़ी 86 लाख की शराब
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
alcohol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगते ही आबकारी विभाग ने जनपद में अवैध शराब के खिलाफ जमकर अभियान चलाया। मतदान के दिन तक टीम ने पूरे जनपद से 86 लाख की शराब पकड़कर हजारों लीटर लाहन नष्ट किया। 20 लोगों को जेल का रास्ता दिखाया और जंगलों में चल रही अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ा।
विधानसभा चुनावों के लिए सूबे में चार जनवरी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगाई थी। चुनाव के दौरान भारी मात्रा में शराब के चलन को देखते हुए आयोग ने आबकारी विभाग से शराब के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था। आबकारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा और सिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह की टीम ने चार जनवरी से 11 फरवरी को हुए मतदान के दिन तक शहर के अलावा खादर के बढ़ीवाला, जिंदावाला, दादोपुर, आयकी, अलमावाला आदि गांवों के जंगलों में छापामारी की।
टीम ने 38 दिन के अभियान में 172 मुकदमे दर्ज किए। हरियाणा राज्य से आने वाली देशी और इंग्लिश शराब के रूप में 19975 लीटर शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब बोतलों और पव्वों में थी, जिसकी कीमत 86 लाख 57 हजार 467 रुपये है। इस दौरान टीम ने 20 लोगों को जेल भेजा गया, पकड़े गए लोगों पर अवैध शराब के अलावा जान लेवा हमला करने की धारा भी लगाई गई है। अवैध शराब को इधर से उधर ढोने वाले 13 वाहन सीज किए गए। अलग-अलग जगहों पर चल रही शराब की दो दर्जन के करीब भट्टियों को तोड़ा और 24 हजार लीटर लाहन नष्ट किया।