{"_id":"5cd85d9cbdec22072a552cc1","slug":"81557683612-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना में बराती व ग्रामीण भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहाना में बराती व ग्रामीण भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना में बराती और ग्रामीण भिड़े, हंगामा
रोहाना। गांव रोहाना कलां में रविवार शाम बरातियों व ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष में दूल्हे का भाई घायल हो गया। इस पर बरातियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में ग्राम प्रधान की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद बरात को हंसी-खुशी विदा कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना कलां निवासी घसीटू कश्यप की बेटी की बरात रविवार सुबह देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी से आई थी। बरात की सारी रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं, जिसके बाद शाम करीब छह बजे बारद्वारी की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान टीका-टिप्पणी को लेकर बराती और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर हुई मारपीट में दूल्हे अमित का भाई रोहित घायल हो गया, जिसे लेकर बरातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर डायल-100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। रोहाना चौकी इंचार्ज एसआई मनोज शर्मा ने बताया कि बाद में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार की पहल पर दोनों पक्षों की वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बरात को हंसी-खुशी विदा कर दिया गया।