फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.20 करोड़ हड़पे

मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.20 करोड़ हड़पे

Thu, 28 Feb 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.20 करोड़ हड़पे
अधिक मुनाफे का झांसा देकर 1.20 करोड़ हड़पे
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबी के पूर्व प्रधान व उनके परिजनों से दिल्ली एनसीआर के कुछ लोगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर दो कथित कंपनियों में इन्वेस्टमेंट कराने का झांसा देकर 1.20 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। कई माह तक मुनाफा नहीं मिलने पर पीड़ितों ने रुपयों का तकादा किया तो आरोपी धमकी देने पर उतर आए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव कुटबी के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी दिल्ली के शाहदरा स्थित दुर्गापुरी चौक ज्योतिनगर निवासी अनिल पुत्र राजेंद्र और मेरठ निवासी कुलदीप पुत्र प्रताप से काफी समय से जान-पहचान थी। पीड़ित के अनुसार दोनों परिचितों ने उसे अपनी कंपनी गर्वित इनोवेटिव परमोटर्स लिमिटेड के बारे में बताया कि वह रजिस्टर्ड है, जिसमें इन्वेस्टमेंट कर उसे मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आकर हामी भर दी, जिस पर 19 अगस्त 2018 को दोनों आरोपी अपने साथ ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी संजय भाटी, सचिन भाटी व पवन भाटी पुत्र रतन भाटी, गंगानगर मेरठ निवासी करणपाल, खुर्जा बुलंदशहर निवासी रमेश भारद्वाज, पल्लवपुरम मेरठ निवासी विजयपाल कसाना, कंपनी के डायरेक्टर झज्जर (हरियाणा) निवासी कुमार विनोद और संजय भाटी की पत्नी व बहन के साथ उनके घर पर आए। यहां उन्होंने कंपनी में 62,100 रुपये का इन्वेस्टमेंट करने पर एक साल तक हर माह 9,765 रुपये प्रतिमाह लौटाने की बात कही। आरोपियों पर विश्वास कर पूर्व प्रधान ने उन्हें सात लाख रुपये नकद दे दिए। कुछ दिन बाद पूर्व प्रधान ने अपने भाई अरुण, भाभी सीमा व पत्नी आरती के बैंक खाते से भी 1.13 करोड़ 17,368 रुपये उक्त स्कीम के तहत कंपनी में बैंक आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए। आरोप है कि कई माह तक भी आरोपियों ने उन्हें एक रुपया तक नहीं लौटाया। इस पर पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो वे धमकी देने पर उतर आए। पीड़ित की गुहार पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए, जिस पर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed