{"_id":"5c1d3107bdec2256ef10c89a","slug":"81545416967-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसीपुर में शरारती तत्वों ने सरकारी भूमि पर मूर्ति रखी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुलसीपुर में शरारती तत्वों ने सरकारी भूमि पर मूर्ति रखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने सरकारी भूमि पर मूर्ति रखी
खतौली। गांव तुलसीपुर में रात में किसी समय शरारती तत्वों ने ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर मूर्ति रख दी। सुबह मूर्ति को सरकारी भूमि में रखी देखकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचित किया। इस बीच मौके पर पहुंचे तहसील अधिकारियों ने मूर्ति को कब्जे मेें ले लिया।
तुलसीपुर गांव में बुधवार रात शरारती तत्वों ने ग्राम समाज की सरकारी भूमि में सफाई कर पांच ईंटों पर कलावा बांधकर उसके ऊपर भगवान की मूर्ति रख दिया। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह मूर्ति देखकर पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उधर, ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील में इसकी जानकारी दी। सूचना पर एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने कानूनगो किरतपाल, लेखपाल ब्रजमोहन को मौके पर भेजा। जांच में पता लगा कि मूर्ति ग्राम समाज की भूमि पर रखी गई है। कानूनगो और लेखपाल ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया। उधर, तहसील में मूर्ति को सुरक्षित रखवा दिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी भी पक्ष ने विरोध नहीं किया।