फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चे को पीटने पर ट्यूटर के घर हमला

बच्चे को पीटने पर ट्यूटर के घर हमला

Mon, 10 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को पीटने पर ट्यूटर के घर हमला
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी इरशाद की पत्नी अमीर जहां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। इनमें गांव निवासी मंगता की बेटी भी उससे ट्यूशन पढ़ती है।
विज्ञापन

इरशाद की बेटी ने विगत दिवस पढ़ाई न करने के चलते मंगता की बेटी को थप्पड़ भी मार दिया था। इस पर बच्ची ने परिजनों को घर जाकर जानकारी दी। आरोप है कि बच्ची को पीटने से आक्रोशित मंगता की पत्नी व अन्य परिजन इरशाद के घर जा पहुंचे और वहां मौजूद ट्यूटर व उसकी मां अमीर जहां से मारपीट कर दी। अमीर जहां के सिर में लोहे के सरिये उस हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए घायल मां-बेटी का मेडिकल कराने के बाद कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हादसों में महिला समेत दो घायल
मीरापुर। जानसठ मार्ग स्थित मोंटी तिराहे के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती भी सड़क पर जा गिरा। इसमें बाइक सवार कमलेश पत्नी साधेराम निवासी ग्राम नेडू थाना फलावदा घायल हो गई, जिसे पीएचसी पर भर्ती कराया गया। उधर, जानसठ रोड पर ही बाइक व टेंपो की भिड़ंत में बाइक सवार आदिल निवासी गांव गढ़ी रसूलपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानसठ सीएससी ले जाकर भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी टेंपो चालक टेंपो को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed