{"_id":"5b6744794f1c1b6f668b799c","slug":"81533494393-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा कारोबारी लापता, अनहोनी की आशंका
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा कारोबारी लापता, अनहोनी की आशंका
खतौली। नगर का कपड़ा कारोबारी पिछले दो सप्ताह से लापता है। कारोबारी छत्तीसगढ़ से ट्रेन में बैठकर घर आने के लिए चला था। वह रास्ते में ही ट्रेन से लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दे दी है।
मोहल्ला नई आबादी निवासी 28 वर्षीय शमशाद पुत्र वहीद कपड़ा बेचने का कारोबार करता है। शमशाद छत्तीसगढ़ में कपड़ा बेचने के लिए गया हुआ था। 22 जुलाई को शमशाद छत्तीसगढ़ से घर वापस आने के लिए ट्रेन में बैठकर चला था। कारोबारी आज तक घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने शमशाद के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।