{"_id":"5b33d8ee4f1c1b6c4d8b8f8e","slug":"81530124526-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों का हंगामा
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ दुराचार, युवक गिरफ्तार
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के युवक ने जबरदस्ती दुराचार किया। किशोरी के दुराचार की घटना को लेकर परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की ओर से मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी बनी हुई है।
क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन बुधवार की सुबह छह बजे खेत में गई थी। रास्ते में गांव निवासी युवक उसकी बहन को बहला फुसलाकर एक ग्रामीण के मकान की छत पर ले गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी युवक ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया। किशोरी सुबह जब काफी समय तक वापस घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसको तलाश करना शुरू कर दिया। परिजनों को गांव में किशोरी रोते हुए मिली। किशोरी ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम परिजनों को बता दिया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी असलम पुत्र शाहबुद्दीन के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।