{"_id":"5b328afc4f1c1b36208b535d","slug":"81530039036-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर लड़की पक्ष को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर लड़की पक्ष को पीटा
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
निकाह में दहेज नहीं देने पर लड़की पक्ष के साथ मारपीट
रतनपुरी/खतौली। गांव भनवाड़ा में निकाह में अतिरिक्त दहेज नहीं देने को लेकर बिचौलिए पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें लड़की का ताऊ गोली लगने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल स्थिति को संभाला।
रतनपुर के गांव भनवाड़ा में 24 जून को गांव निवासी शहजाद पुत्र शकूर की बेटी गुलफसा का निकाह चरथावल क्षेत्र के गांव छतैला निवासी युवक साजिद पुत्र आमिर से हुआ था, जिसमें गांव का ही लड़के का मामा जक्कड़ उर्फ तौसीन और उसके बेटे कुर्बान और इमरान इस निकाह में बिचौलिया थे। निकाह के दिन ही एक लाख रुपये और कार की मांग को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में झगड़ा हो गया था। उस वक्त गांव के जिम्मेदार लोगों ने आपस में समझौता करा दिया था।
मंगलवार की सुबह छह बजे जब लड़की का ताऊ दिव्यांग ममरेज पुत्र शकूर अपने पुत्र कादिर के साथ बाइक से खेत में जा रहा था। इसी दौरान बिचौलिया पक्ष के जक्कड व उसके पुत्र कुर्बान, इमरान, इंतजार और इस्तकार ने मिलकर बाइक सवारों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने ममरेज पर बंदूक से दो फायर भी किए। गनीमत यह रही कि ममरेज गोली लगने से बाल बाल बच गया। आरोपी पक्ष ने लड़की पक्ष के ही शमशाद पुत्र रफीक की साइकिल तोड़ डाली और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। एक अन्य दुकानदार अय्याब पुत्र आबिद की टेलरिंग की दुकान का शटर भी तोड़ दिया। दुकानदार युवक अय्याब ने बड़ी मुश्किल भाग कर जान बचाई। पीड़ित शहजाद ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।