{"_id":"5ad24f434f1c1ba1098b48f8","slug":"81523732291-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में दलितों और जाटो में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरकाजी में दलितों और जाटो में तनाव
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी में दलितों और जाटों में तनाव
पुरकाजी।
जाटों और दलितों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों के गांव अब्दुलपुर और लखनौती में पुलिस बल तैनात है। पुलिस और दोनों समाज के लोग मामले में समझौता कराने के प्रयास कर रहे हैं, जिसे लेकर दोनों गांवों में बैठकों का दौर जारी है।
11 अप्रैल को उत्तम शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे लखनौती के किसान अनुज कुमार के पुत्र कुश राठी के साथ ग्राम अब्दुलपुर के दलित समाज के कुछ युवकों ने मारपीट कर उसे घायल किया था। घायल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम अब्दुलपुर निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार रात शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे ग्राम लखनौती के कुछ किसानों की फिर अब्दुलपुर के ग्रामीणों के साथ कहासुनी हो गई, जिसमें ग्राम लखनौती के दो किसान घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम लखनौती के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम लखनौती के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके विरोध में ग्राम लखनौती, हरेटी व भूराहेड़ी के लोग थाने पर जमा हो गए और हंगामा करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। घंटों बाद पुलिस ने थाने पर मौजूद सीओ सदर से वार्ता कर हिरासत में लिए गए पांच लोगों को रिहा कर दिया। ग्रामीण हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने पर अड़ गए, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। उक्त मामले में दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और पूर्व विधायक अनिल कुमार ने शनिवार को ग्राम अब्दुलपुर में ग्राम प्रधान के यहां ग्रामीणों की एक बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव में आकर लूट का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। इस पर पूर्व विधायक ने मुकदमे को खत्म कराने का आश्वासन दिया। कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, ग्राम लखनौती में जाट नेता प्रधान नवीन राठी, धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी आदि ने अपने समाज के लोगों की बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ कोई नाजायज कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
हाइवे पर खड़ी जीप चोरी
पुरकाजी। जनपद बिजनौर के कस्बा मंडावर निवासी नौशाद अहमद शुक्रवार की रात पुरकाजी सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आया था। शनिवार की सवेरे वह सब्जी उतारने के बाद अपनी पिकअप जीप को हाइवे पर खड़ी करके सब्जी मंडी में चाय पीने चला गया। इसी दौरान चोर उसकी जीप को चोरी कर ले गए।