{"_id":"5ac3c8344f1c1bf5618b549a","slug":"81522780212-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेताओं की धरपकड़ को दबिश दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेताओं की धरपकड़ को दबिश दी
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेताओं की धरपकड़ के लिए दबिश दी
शाहपुर। पुलिस ने कस्बे व कई गांवों में बसपा नेताओं की धरपकड़ करने के लिए दबिश दी। नेताओं के नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके घरों की तलाशी ली। धरपकड़ में कोई भी नेता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने टीमें बनाकर कस्बे सहित गांव काकड़ा में अमित कुमार व निरमानी में धर्मेंद्र कुमार के यहां तथा गांवों में बसपा नेताओं के घर दबिश देकर तलाशी ली। इन नेताओं के घर कोई भी नहीं मिला। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री भी नहीं मिली। कस्बे में जिन बसपा नेताओं के यहां दबिश देकर तलाशी ली गई, पुलिस ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बसपा नेताओं में खलबली मची है।