{"_id":"5a526ff54f1c1b0d788b7641","slug":"81515352053-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर) । महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पुत्रवधू के घरवालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला सराफान निवासी जियाउल हसन की पुत्री शबा का निकाह एक साल पूर्व मोहल्ले निवासी मुजम्मिल पुत्र अबरार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग शबा को परेशान करने लगे थे। शबा फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। दो दिन पूर्व मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों का आपस में समझौता भी करा दिया था। उसके पति मुजम्मिल पक्ष के लोगों का आरोप है कि रविवार को उसकी पत्नी के मायके वाले घर पर आए और घर में घुसकर कर परिवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में 70 वर्षीय उसकी मां हसीन की मौत हो गई । मुजम्मिल व उसके परिवार वालों ने शबा के परिजनों पर मारपीट कर हसीन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि वृद्धा की मौत सदमे से हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।