{"_id":"596e594c4f1c1bae178b491a","slug":"81500404044-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार वृद्धा का हत्यारा साइकिल वाला था कौन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार वृद्धा का हत्यारा साइकिल वाला था कौन
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार वृद्धा का हत्यारा साइकिल सवार कौन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। आखिरकार जानसठ क्षेत्र के एक गांव में दुराचार के बाद 90 साल की वृद्धा की हत्या करने वाला साइकिल सवार कौन था। यह सवाल हर ग्रामीण के दिमाग में कौंध रहा है। मृतका के धेवता ने साइकिल सवार पर ही परिजन और ग्रामीणों ने हत्या करने का शक जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि दुष्कर्म की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट में भी महिला के सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस भी गांव से धेवता के साथ सड़क पर बस में बैठने जा रही वृद्धा के पीछे-पीछे पहुंचा साइकिल सवार को हत्यारोपी मानकर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने घटना के दिन ही धेवता से साइकिल सवार युवक के बारे में पूछताछ की थी और उसका हुलिया भी समझा। पुलिस का मानना है कि हत्यारा साइकिल सवार की उम्र 24 या 25 साल के करीब होगी। सोमवार को धेवता अपनी नानी को सड़क के पास छोड़कर घर तक ही पहुंचा था कि गांव में शोरशराबा मच गया कि महिला की हत्या कर दी गई। इस पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ईख के खेत में पड़े शव को देखकर ग्रामीणों ने उसकी तुरंत पहचान कर ली। पुलिस ने सबसे पहले वृद्धा के धेवते को साथ लेकर उस साइकिल सवार को जंगलों के रास्तों तक में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक किसी भी ग्रामीण को यह नहीं पता है कि वह साइकिल सवार कौन था और कहां से आया था। पुलिस अभी तक उस साइकिल सवार को तलाश नहीं कर सकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक महिला के गुप्तांग पर चोटें के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर स्लाइड बनाकर लैब में भेजा गया है। महिला की हत्या भी सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई है। : एसकेएस प्रताप, सीओ जानसठ।