{"_id":"59612de24f1c1bd3038b45c3","slug":"81499540962-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरबाजों ने साढ़े सात लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबूतरबाजों ने साढ़े सात लाख रुपये ठगे
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल।
हरियाणा के दो कबूतरबाजों ने बिरालसी के युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये का चूना लगा दिया। शनिवार को पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बिरालसी निवासी राकेश कुमार का आरोप है कि दो साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद थाना झांसा के गांव भूसतला निवासी युवक का रिश्तेदारी होने के नाते गांव आना जाना था। उसने अपने एक अन्य मित्र के साथ जून 2015 में गांव आकर मकाउ द्वीप में डेढ़ लाख रुपये महीना की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। बताया कि साढ़े सात लाख रुपये विदेश में भजने के लिए वीजा आदि में खर्च होंगे। दोनों युवकों के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और साढ़े तीन लाख रुपये गांव में नगद दे दिए। आरोप है कि आरोपियों ने मकाउ द्वीप भेज दिया, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि उनका वीजा नौकरी का नहीं टूरिस्ट का है। जिससे परेशान होकर वह भारत वापस आ गए।
दोबारा उन्हें नए पासपोर्ट बनवाकर विदेश में भेजा गया, लेकिन दूसरी बार भी उन्हें इसी दिक्कत से गुजरना पड़ा। परिजनों द्वारा वापसी के टिकट का इंतजाम कराकर बिना बेरोजगार के बैरंग लौटना पड़ा। उसके बाद आरोपियों से रुपये वापसी का तगादा किया, लेकिन दोनों ने रुपये नहीं दिए। राकेश ने शनिवार को थाना प्रभारी डीके त्यागी को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।