फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव मुझेड़ा के निकट बंद पडे़ स्कूल के पीछे अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। शराब बना रहे लोगों तथा पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद चार लोग मौके पर गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि चार अन्य फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण तथा एक कार समेत असलहा बरामद किया।

मीरापुर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव मुझेड़ा के निकट बंद पडे पुराने स्कूल के पीछे दबिश दी। वहां कुछ लोग अवैध रूप से शराब बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें एक दरोगा बाल-बाल बचा। मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल से एक स्कार्पियो तथा राकेश पुत्र यशपाल निवासी, उत्तरी घटायन थाना जानसठ, अपिन पुत्र सुकनपाल निवासी गांव नौना थाना मंसूरपुर, बंटी पुत्र चन्द्रभान निवासी मौहल्ला भीमनगर हस्तिनापुर, धर्मवीर पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम भुम्मा थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया, जबकि इनके चार साथी सचिन पुत्र महासिंह व सुरेंद्र पुत्र सिमरू निवासीगण ग्राम भुम्मा, प्रविंद्र पुत्र रतनसिंह निवासी गांव तिलोरा और नरेंद्र पुत्र आभेराम निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए चारों आरोपियों से एक मस्कट, दो तमंचे 315 बोर, सात कारतूस, 20 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रीट, 20 लीटर बनी कच्ची शराब, दो किलो यूरिया, 199 पव्वे खाली, 96 पव्वे शराब भरे हुए, 247 होलोग्राम, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक स्कार्पियो , 30 पेटी जिसमें 1440 पव्वे शराब से भरे हुए थे बरामद किए गए। इस सामान के साथ शराब बनाने के अन्य सामग्री भी पकड़ी गई। बताते चले कि गत सप्ताह कस्बे के मौहल्ला खटीकान में जहरीरी शराब पीने से आदेश और कृष्ण की मौत हो गई थी। दो लोगों की मौत के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की नींद खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed