फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिलावटी तेल के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

मिलावटी तेल के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Fri, 29 Mar 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी तेल के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
मंसूरपुर/खतौली। मंसूरपुर के बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में मिलावटी तेल से भरे भूमिगत टैंकों की जांच पड़ताल की गई थी। टीम ने फैक्टरी पहुंचकर तेल के सैंपल लिए थे। डीएम ने अब इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी को फैक्टरी मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में विगत बुधवार को मिलावटी तेल का भंडारण को लेकर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी और पुलिस बल के साथ फैक्टरी पर छापा मारा गया था। फैक्टरी के अंदर नौ भूमिगत टैंक मिले थे। जिनके अंदर तेल भरा हुआ मिला था। उस वक्त एसडीएम ने फैक्टरी में सील लगवा दी थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम, पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार शिव प्रकाश, जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर परमहंस मौर्य तथा प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी के अंदर भूमिगत टैंकों से तेल के सैंपल लिए थे और जांच के लिए भेज दिए थे। डीएम ने इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी को फैक्टरी मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने मिलावटी तेल को लेकर इसमें शामिल लोगों के बारे में जांच पड़ताल करके दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed